September 22, 2026

ब्राइट किड्स प्ले स्कूल का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान

(ब्योरो दिलशाद खान।KNEWS18)

रुड़की, 27 मार्च 2026।
शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी ब्राइट किड्स प्ले स्कूल में आज वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस अवसर पर स्कूल परिसर में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया तथा अभिभावकों और शिक्षकों ने बच्चों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त की।


स्कूल के संस्थापक श्री हर्ष प्रकाश काला ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि जीवन में सम्मान और उद्देश्य की प्राप्ति के लिए शिक्षा अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा, “यदि शिक्षा नहीं हो तो जीवन बेकार है।” उन्होंने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए अन्य विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे भी कड़ी मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि जो बच्चे अपनी कक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करते हैं, उनके प्रयास और अध्ययन शैली से अन्य बच्चों को सीख लेनी चाहिए।
श्री काला ने स्कूल की शिक्षा प्रणाली पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यहां बच्चों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि नैतिक शिक्षा, संस्कार, सभ्यता और संस्कृति की भी सीख दी जाती है। उन्होंने कहा कि “दिल में सुकून और मन में सम्मान देने वाली शिक्षा ही बच्चों को एक नई पहचान दिलाती है,” और यही इस संस्थान की विशेषता है।
परिणामों की घोषणा के दौरान विभिन्न कक्षाओं के उत्कृष्ट छात्रों का नाम भी घोषित किया गया। नर्सरी ए में त्रिनभ प्रताप सिंह ने 100 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि नर्सरी बी में प्रांशुल रावत (99.77%) द्वितीय और काष्वी नेगी (99.75%) तृतीय स्थान पर रहीं। प्री-नर्सरी में मायरा, क्यारा, सार्थक नेगी, अयांश नेगी और रेयानशी नेगी को ऑलराउंडर घोषित किया गया।
केजी कक्षाओं में भी बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। केजी ए में अयांश भट्ट (99.55%) प्रथम, आरुष सिंह (99.33%) द्वितीय रहे। केजी बी में भव्य प्रताप (99.66%) प्रथम, परिशा यादव (99.55%) द्वितीय स्थान पर रहीं। केजी सी में विवान पंवार (99.44%) प्रथम, आरभ नेगी (99.22%) द्वितीय और अनन्या (99.11%) तृतीय स्थान पर रहीं।
एलकेजी ए में पल्लवित भट्ट (99.66%) प्रथम, अगन्या काला द्वितीय तथा श्रेयांस देव तृतीय रहे। एलकेजी बी में विवान राणा और समैरा भट्ट संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर रहे। यूकेजी ए में ईशान पंवार प्रथम, रुद्रांश रौथाण द्वितीय और वरुणिका रावत तृतीय स्थान पर रहीं, जबकि यूकेजी बी में त्रिशांक दीक्षित और आधव चौधरी ने क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।कार्यक्रम के दौरान कोर्डिनेटर मिसेज आशा नेगी ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में माता-पिता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों के प्रति संवेदनशील और सहयोगी बनने की अपील की।इस अवसर पर अभिभावकों ने स्कूल की शिक्षा प्रणाली और नैतिक मूल्यों की सराहना की। कार्यक्रम में हिमानी सजवान, योगिता, ज्योति प्रसाद कोटनाला, रामलाल काला, रीता नेगी, प्रियंका प्रसाद, रश्मि खनका, पिंकी गोस्वामी, सोनाली नेगी, कविता पुंडीर, इंदु मैंदोला सहित अनेक अभिभावक और शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का सफल संचालन कविता रावत द्वारा किया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!