February 18, 2026

कोंग्रेस का देहरादून में लोकभवन कूच, पुलिस से झड़प; 300 से अधिक कार्यकर्ता हिरासत में

(ब्योरो दिलशाद खान।KNEWS18)

देहरादून। बिगड़ती कानून-व्यवस्था, बढ़ते महिला अपराध, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और जंगली जानवरों के हमलों के विरोध में Indian National Congress का जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला। पार्टी के आह्वान पर हजारों कार्यकर्ता परेड ग्राउंड में एकत्र हुए और वहां से लोकभवन कूच किया।


हाथीबड़कला क्षेत्र में पुलिस की भारी बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने आगे बढ़ने की कोशिश की, जिससे पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी धक्का-मुक्की और नोकझोंक हुई। स्थिति तनावपूर्ण होने पर पुलिस ने 300 से अधिक कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया और उन्हें पुलिस लाइन ले जाकर बाद में रिहा कर दिया। बैरिकेडिंग पार करने के प्रयास में कई कार्यकर्ता गिरकर चोटिल भी हुए। कुछ देर के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गणेश गोदियाल और प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि प्रदेश के कोने-कोने से आए कार्यकर्ताओं ने सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ मजबूत संदेश दिया है। गोदियाल ने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून का भय समाप्त हो चुका है और आमजन दहशत में जीने को मजबूर है।
प्रदर्शन में कुमारी शैलजा, यशपाल आर्य, हरीश रावत, हरक सिंह रावत, ज्योति रौतेला सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि अपराधों पर अंकुश नहीं लगा तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी। कांग्रेस ने इस रैली को 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले अपनी ताकत का प्रदर्शन बताया ।

Harish Rawat ने देहरादून में आयोजित लोकभवन कूच के दौरान कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला अपराध, बेरोजगारी और महंगाई लगातार बढ़ रही है, लेकिन सरकार जनता की समस्याओं से मुंह मोड़ रही है। रावत ने कहा कि कांग्रेस जनता की आवाज बनकर सड़कों पर उतरी है और जब तक व्यवस्था में सुधार नहीं होगा, आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं के उत्साह की सराहना करते हुए इसे बदलाव की शुरुआत बताया और 2027 में सत्ता परिवर्तन का दावा किया

प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता ने कहा कि देहरादून में हुआ लोकभवन कूच प्रदेश की जनभावनाओं का प्रतीक है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था बदहाल है, महिला अपराध और भ्रष्टाचार बढ़ रहे हैं तथा बेरोजगार युवा ठगा हुआ महसूस कर रहा है। गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनता की आवाज बनकर सड़कों पर उतरे हैं और यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार जनहित के मुद्दों पर ठोस कदम नहीं उठाती। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो पार्टी और व्यापक जनआंदोलन खड़ा करेगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!