December 22, 2025

रुड़की में भाजपा की जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न, संगठन को सशक्त बनाने पर दिया गया विशेष मार्गदर्शन

(ब्योरो – दिलशाद खान।KNEWS18)

रुड़की। भारतीय जनता पार्टी जिला रुड़की कार्यालय में आज अटल स्मृति पर्व, वीर बाल दिवस एवं संगठन से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों को लेकर एक भव्य जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला को प्रदेश महामंत्री (संगठन) आदरणीय श्री अजेय कुमार जी (भाई साहब) ने संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, अनुशासन और आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने के लिए विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया।
अपने संबोधन में श्री अजेय कुमार जी ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी का जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक रहा है। अटल स्मृति पर्व के माध्यम से कार्यकर्ताओं को उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए। वहीं वीर बाल दिवस के संदर्भ में उन्होंने गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों के अद्वितीय बलिदान को स्मरण करते हुए कहा कि उनका साहस और देशभक्ति आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
उन्होंने संगठनात्मक मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि भाजपा की शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। बूथ स्तर से लेकर जिला और प्रदेश स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए निरंतर संवाद, प्रशिक्षण और सेवा भाव आवश्यक है। कार्यशाला के माध्यम से आगामी कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियानों और संगठनात्मक दायित्वों को प्रभावी ढंग से निभाने पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राकेश गिरी जी ने कहा कि पार्टी के कार्यक्रम केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि समाज को सकारात्मक दिशा देने का माध्यम हैं। जिला प्रभारी श्री आदित्य चौहान जी ने संगठनात्मक समन्वय और अनुशासन को सफलता की कुंजी बताया। राज्य मंत्री श्री श्यामवीर सैनी जी ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
कार्यशाला में अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अनीश गौड़ जी, जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेंद्र चौधरी जी (किरण), नारसन ब्लॉक प्रमुख श्री कविंद्र चौधरी जी, नगर विधायक श्री प्रदीप बत्रा जी, मंगलौर प्रत्याशी श्री करतार सिंह भड़ाना जी, जिला महामंत्री श्री सागर गोयल जी सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अंत में जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस कार्यशाला से प्राप्त मार्गदर्शन संगठन को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करेगा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित और संगठन की मजबूती के संकल्प के साथ हुआ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!