September 13, 2025

गुरु पूर्णिमा पर भक्तिमय रहा रुड़की नगर,गणमान्य नागरिकों ने गुरुओं से लिया आशीर्वाद

(दिलशाद खान)(KNEWS18)

प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में गुरु का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान होता है। आध्यात्मिक ज्ञान की प्राप्ति एवं जीवन मार्गदर्शन के लिए गुरु का मार्गदर्शन आवश्यक होता है। गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति कृतज्ञता एवं श्रद्धा व्यक्त करने का विशेष अवसर प्रदान करता है।गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर रुड़की नगर में श्रद्धा और भक्ति का विशेष माहौल देखने को मिला। नगर के अनेक गणमान्य नागरिकों ने अपने-अपने गुरुओं से आशीर्वाद लिया और उन्हें सम्मानित भी किया। नगरभर में दिनभर भक्तिमय वातावरण बना रहा।नगर में कई स्थानों पर श्रद्धा के प्रसाद के स्टाल लगाए गए, जहां से प्रसाद वितरण किया गया। साथ ही अनेक गणमान्य नागरिक साधु-संतों के पास जाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते नजर आए।इस अवसर पर पूर्व मेयर गौरव गोयल, वरिष्ठ भाजपा नेता संजय अरोड़ा, उत्तराखंड किसान कामगार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी चौधरी सुभाष नंबरदार, भाजपा नेता विशाल गर्ग, प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष सौरभ भूषण शर्मा सहित कई प्रमुख नागरिकों ने अपने गुरुओं का सम्मान कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।नगरवासियों ने इस पर्व को श्रद्धा, भक्ति और अनुशासन के साथ मनाते हुए गुरु की महिमा का गुणगान किया और गुरु-शिष्य परंपरा को सजीव बनाए रखने का संकल्प लिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!