November 26, 2026

मेयर अनीता देवी अग्रवाल का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया, शुभचिंतकों ने दी बधाई

(ब्योरो दिलशाद खान KNEWS 18)

रुड़की। रुड़की की मेयर अनीता देवी अग्रवाल का जन्मदिन सादगी एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, पार्षदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पत्रकारों और शुभचिंतकों ने कार्यक्रम में पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उपस्थित लोगों ने केक काटकर मेयर का जन्मदिन मनाया और उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह, भाजपा जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह, नगर आयुक्त स्मृता परमार, युवा नेता सौरभ सैनी, पार्षद शिवम अग्रवाल, डॉक्टर नवनीत शर्मा, मनोज कुमार, चंद्र चारु, चांदनी, संजीव राय उर्फ टोनी, सूरज नेगी, पूर्व पालिकाध्यक्ष पंडित दिनेश कौशिक, वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील त्यागी और अरविंद गौतम सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इसके अलावा सुभाष सरीन, सावित्री मंगला, नवनीत कौशिक, वरिष्ठ भाजपा नेत्री रश्मि चौधरी, पंकज नंदा, इमरान देशभक्त और रीना अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं, पत्रकारों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने मेयर को शुभकामनाएं दीं। सभी ने उनके सार्वजनिक जीवन और नगर के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

नगर के विकास को लेकर जताया संकल्प

इस अवसर पर मेयर अनीता देवी अग्रवाल ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लोगों का स्नेह और विश्वास उनके लिए प्रेरणास्रोत है। वह रुड़की नगर के विकास के लिए निरंतर अपने प्रयास जारी रखेंगी। उन्होंने कहा कि नगर को सुंदर, स्वच्छ और व्यवस्थित बनाना उनकी पहली प्राथमिकता है। इसके लिए नगर निगम की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

मेयर ने कहा कि किसी भी शहर का विकास केवल जनप्रतिनिधियों या प्रशासन के प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसमें आम नागरिकों की भागीदारी भी बेहद महत्वपूर्ण है। यदि शहर का प्रत्येक नागरिक स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझे और नगर निगम के प्रयासों में सहयोग करे तो रुड़की को एक आदर्श एवं स्वच्छ शहर बनाया जा सकता है। उन्होंने सभी से शहर की स्वच्छता बनाए रखने और विकास कार्यों में सहयोग करने की अपील की।

जन्मदिन पर लगाया गया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर

जन्मदिन के अवसर पर सामाजिक सरोकारों को भी प्राथमिकता दी गई। कार्यक्रम के दौरान निशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया। साथ ही जांच के उपरांत जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।

स्वास्थ्य शिविर के आयोजन को लोगों ने सराहनीय पहल बताया। उनका कहना था कि इस प्रकार के आयोजन से जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलता है और समाज में सेवा एवं सहयोग की भावना को बढ़ावा मिलता है।

कार्यक्रम के अंत में मेयर प्रतिनिधि ललित मोहन अग्रवाल ने सभी अतिथियों, शुभचिंतकों, पार्टी कार्यकर्ताओं, पत्रकारों और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों का आभार व्यक्त किया। जन्मदिन समारोह के दौरान उत्साहपूर्ण माहौल रहा और सभी ने नगर के विकास, स्वच्छता तथा जनसेवा के कार्यों में मिलकर योगदान देने का संकल्प लिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!