November 8, 2026

भाजपा जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह ने दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज की दी शुभकामनाएं, ऑनलाइन खरीदारी के बहिष्कार की अपील

(ब्योरो दिलशाद खान KNEWS 18)

रुड़की। भाजपा जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह ने दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों, प्रदेशवासियों और क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दीपावली हम सभी का एक बहुत बड़ा पर्व और राष्ट्रीय पर्व है, जिसे पूरे देश में हर्षोल्लास, उत्साह और आपसी भाईचारे के साथ मनाया जाता है। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

अक्षय प्रताप सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि दीपावली के अवसर पर अधिक से अधिक खरीदारी स्थानीय बाजारों और अपने आसपास के व्यापारियों से करें। उन्होंने ऑनलाइन खरीदारी का बहिष्कार करने का आह्वान करते हुए कहा कि त्योहारों का समय स्थानीय व्यापारियों और दुकानदारों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। यदि हम स्थानीय दुकानों से खरीदारी करेंगे तो इससे छोटे व्यापारियों को आर्थिक मजबूती मिलेगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि दीपावली के अवसर पर लोग अपने रिश्तेदारों, मित्रों और परिचितों से मिलने के लिए घरों से बाहर निकलते हैं। ऐसे में सभी वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें और अपने वाहनों को सावधानीपूर्वक चलाएं, ताकि हर व्यक्ति सुरक्षित अपने घर पहुंच सके।

भाजपा जिला महामंत्री ने विशेष रूप से बच्चों से अपील की कि वे अपने माता-पिता और बड़ों की देखरेख में ही दीपावली मनाएं। खतरनाक पटाखों से दूरी बनाए रखें और पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित एवं प्रदूषणमुक्त दीपावली मनाएं।

अंत में उन्होंने कहा कि दीपावली का त्योहार सभी के जीवन में नई उमंग, सकारात्मकता और खुशियां लेकर आए। सभी लोग स्वस्थ, सुरक्षित और धन-धान्य से परिपूर्ण रहें, यही उनकी मंगलकामना है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!