August 28, 2026

कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने जरूरतमंदों को दी आर्थिक सहायता,जन सुनवाई में जरूरतमंदों को बांटे मुख्यमंत्री राहत कोष के चेक

(ब्योरो। दिलशाद खान।KNEWS 18)

रुड़की। कैबिनेट मंत्री एवं रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने आज अपने सेवा केंद्र (कैंप कार्यालय) में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित कर विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने सड़क, पेयजल, बिजली, पेंशन, स्वास्थ्य सहित अन्य जनहित से जुड़े मुद्दे मंत्री के समक्ष रखे।

कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने प्रत्येक नागरिक की समस्या को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जन समस्याओं के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए और पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जाए।

जन सुनवाई के दौरान जरूरतमंद नागरिकों को मुख्यमंत्री राहत कोष (CMRF) के माध्यम से आर्थिक सहायता के चेक भी वितरित किए गए। मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को समय पर राहत और सहायता उपलब्ध कराना है।

प्रदीप बत्रा ने कहा कि जनता की सेवा और उनकी समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रत्येक नागरिक की समस्या का समाधान संवेदनशीलता, पारदर्शिता और तत्परता के साथ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सेवा केंद्र आमजन की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए निरंतर सक्रिय रहेगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मूल मंत्र और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड को विकसित एवं समृद्ध प्रदेश बनाने की दिशा में सरकार लगातार कार्य कर रही है। जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।

जन सुनवाई में पहुंचे नागरिकों ने मंत्री प्रदीप बत्रा की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि सेवा केंद्र आमजन के लिए भरोसे का केंद्र बनता जा रहा है, जहां उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना जाता है और संबंधित विभागों के माध्यम से समाधान की कार्रवाई की जाती है।

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!