August 16, 2026

Lifestick Pharmaceuticals कंपनी में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, MD कुलदीप त्यागी ने ध्वजारोहण कर शहीदों को किया नम

(ब्योरो दिलशाद खान।KNEWS 18)

भगवानपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भगवानपुर स्थित Lifestick Pharmaceuticals के परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सम्मानपूर्वक राष्ट्रगान गाया। तिरंगे के साथ पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।

समारोह के दौरान कंपनी अधिकारियों और कर्मचारियों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। कर्मचारियों ने भारत माता के जयकारों के साथ स्वतंत्रता दिवस की खुशियां साझा कीं। इस अवसर पर राष्ट्र की एकता, अखंडता, भाईचारे और विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।

कंपनी प्रबंधन की ओर से समस्त देश, प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। प्रबंधन ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि देश की आजादी के लिए दिए गए बलिदानों को याद करने और अपने कर्तव्यों के प्रति जिम्मेदारी निभाने का दिन है।

राष्ट्रहित में योगदान का आह्वान

कंपनी प्रबंधन ने कहा कि देश की प्रगति में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है। युवाओं की ऊर्जा, मेहनत और सकारात्मक सोच राष्ट्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायक हो सकती है। सभी से देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने तथा राष्ट्रहित में अपना योगदान देने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर Lifestick Pharmaceuticals के MD कुलदीप त्यागी, GM Dr. Neeraj Upadhyay और AGM Dr. Piyush Kumar Tomar ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि वीर शहीदों के बलिदान को हमेशा याद रखना चाहिए और उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश की प्रगति में योगदान देना चाहिए।

MD कुलदीप त्यागी ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए सभी को देश की एकता, अखंडता, भाईचारे और विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए।

GM Dr. Neeraj Upadhyay ने कहा कि राष्ट्र की प्रगति के लिए सभी नागरिकों को मिलकर आगे बढ़ना होगा। वहीं AGM Dr. Piyush Kumar Tomar ने स्वतंत्रता दिवस को देश के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी की भावना मजबूत करने का अवसर बताया।

कार्यक्रम के अंत में कंपनी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देश की सुख-समृद्धि, शांति और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूरे परिसर में भारत माता की जय और जय हिंद के नारों से वातावरण देशभक्ति से सराबोर हो गया।

Lifestick Pharmaceuticals परिवार की ओर से सभी देशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!