मखदुमपुर वासियों ने शिवभक्त कांवड़ियों के लिए लगा विशाल भंडारा, ब्लॉक प्रमुख कविंद्र चौधरी ने किया शुभारंभ

(ब्योरो दिलशाद खान।KNEWS18)

नारसन। पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर लौट रहे शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा के लिए इन दिनों विभिन्न स्थानों पर सेवा शिविर और भंडारों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में समस्त ग्राम मखदुमपुरवासियों की ओर से शिव कांवड़ भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे का शुभारंभ मुख्य अतिथि नारसन ब्लॉक प्रमुख कविंद्र चौधरी ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अरविंद प्रधान के नेतृत्व में उनकी टीम ने ब्लॉक प्रमुख कविंद्र चौधरी का पटका पहनाकर जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने भोलेनाथ से आगामी जिला पंचायत चुनाव में भी कविंद्र चौधरी को पूर्ण समर्थन और सफलता मिलने की कामना की।

भंडारा शुरू होने के बाद मार्ग से गुजर रहे शिवभक्त कांवड़ियों को भोजन, नाश्ता और शीतल पेय वितरित किया गया। इसके साथ ही कांवड़ियों के विश्राम के लिए भी समुचित व्यवस्था की गई गर्मी और लंबी दूरी तय कर रहे शिवभक्तों को सेवा शिविर में राहत मिली  टीम पूरे उत्साह के साथ कांवड़ियों की सेवा में जुटी रही।

मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख नारसन कविंद्र चौधरी ने स्वयं शिवभक्त कांवड़ियों को प्रसाद वितरित कर उनकी सेवा की। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल आस्था और श्रद्धा की यात्रा नहीं है, बल्कि सेवा, सहयोग और भाईचारे का भी पर्व है। देश के विभिन्न राज्यों से लाखों शिवभक्त हरिद्वार पहुंचकर पवित्र गंगाजल लेकर कठिन यात्रा पूरी करते हुए अपने गंतव्य की ओर लौटते हैं। ऐसे में रास्ते में उनकी सेवा करना सौभाग्य और पुण्य का कार्य है। उन्होंने कहा कि शिवभक्त कठिन परिश्रम और लंबी दूरी तय कर अपने घरों की ओर लौटते हैं। ऐसे समय में उन्हें भोजन, पेयजल, शीतल पेय और विश्राम जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने ग्राम मखदुमपुरवासियों और आयोजन टीम की सेवा भावना की सराहना की तथा शिवभक्तों से भी यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की अपील की। भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अरविंद प्रधान ने बताया कि यह सेवा शिविर भोलेनाथ की इच्छा तक निरंतर चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा सबसे बड़ी सेवा है। टीम का प्रयास है कि यहां से गुजरने वाले प्रत्येक शिवभक्त को भोजन, नाश्ता, शीतल पेय और विश्राम की सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि गर्मी के बीच कांवड़ियों को राहत पहुंचाने के लिए पूरी टीम मेहनत और समर्पण के साथ सेवा कार्य में जुटी हुई है।

शिवभक्त कांवड़ियों ने भी आयोजन समिति के सेवा कार्य की सराहना करते हुए आयोजकों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान इस तरह की सेवा से थकान दूर होती है और नई ऊर्जा मिलती है।

इस अवसर पर टिंकू प्रधान, पुलकित प्रधान, राजेंद्र कोरी, नीरज कुमार, धनश्याम शर्मा, बोबी कुमार, मुनेश, कमल शर्मा, विपिन कुमार, नोनी, वीरेंद्र सिंह, सतपाल सिंह, नरेश कुमार, ललित कोरी सहित अनेक ग्रामीण और कार्यकर्ता मौजूद रहे तथा शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा में योगदान दिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!