नागल ब्लॉक प्रमुख चौधरी रविंद्र कुमार के सौजन्य से विशाल शिव भंडारे का शुभारंभ, कांवड़ियों की सेवा में जुटा पूरा परिवार

(ब्योरो दिलशाद खान।KNEWS18)

नागल। सावन माह में हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर लौट रहे लाखों शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा के लिए नागल क्षेत्र की कांवड़ पटरी पर विशाल निशुल्क शिव भंडारे का शुभारंभ श्रद्धा, सेवा और समर्पण के भाव के साथ किया गया। यह सेवा शिविर नागल के ब्लॉक प्रमुख चौधरी रविंद्र कुमार के सौजन्य से लगाया गया है, जहां उनका पूरा परिवार दिन-रात शिवभक्तों की सेवा में जुटा हुआ है। शिविर में कांवड़ियों के लिए शुद्ध एवं पौष्टिक भोजन, ठंडा पेयजल, विश्राम, स्नान, चिकित्सा, प्राथमिक उपचार, दवाइयों तथा रात्रि विश्राम की निशुल्क व्यवस्था की गई है। गर्मी और उमस को देखते हुए कूलर, पंखे तथा स्वच्छ वातावरण की भी विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि यात्रा के दौरान शिवभक्तों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। शिविर में आने वाले प्रत्येक कांवड़िये का सम्मानपूर्वक स्वागत किया जा रहा है और उन्हें हर संभव सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
सेवा शिविर में सुबह से देर रात तक स्वयंसेवक पूरी निष्ठा से सेवा कार्य में लगे हुए हैं। भोजन वितरण, पेयजल, चिकित्सा सहायता और विश्राम की व्यवस्थाओं का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। शिविर में बड़ी संख्या में पहुंच रहे शिवभक्त व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखाई दिए और उन्होंने आयोजकों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
इस अवसर पर आर्यन चौधरी ने कहा कि उन्हें सेवा का संस्कार अपने पिता चौधरी रविंद्र कुमार, बड़े भाई चौधरी प्रणव कुमार तथा परिवार के बुजुर्गों से मिला है। उन्होंने कहा कि जब तक कांवड़ यात्रा चलेगी और शिवभक्त जलाभिषेक के लिए आते-जाते रहेंगे, तब तक यह भंडारा निरंतर संचालित रहेगा। उनका उद्देश्य केवल शिवभक्तों की निस्वार्थ सेवा करना है।
शिविर में ब्लॉक प्रमुख, चौधरी रविंद्र कुमार, संजना,चौधरी प्रणव कुमार और आर्यन चौधरी स्वयं व्यवस्थाओं की निगरानी करते हुए शिवभक्तों की सेवा में जुटे रहे। पूरे परिसर में “बम-बम भोले” और “हर-हर महादेव” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने कहा कि इस प्रकार की सेवा मानवता और धर्म दोनों का श्रेष्ठ उदाहरण है।

नागल ब्लॉक प्रमुख चौधरी रविंद्र कुमार ने कहा कि कांवड़ियों की सेवा करना उनके परिवार के लिए सौभाग्य और भगवान शिव का आशीर्वाद है। उन्होंने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी शिवभक्तों के लिए भोजन, शुद्ध पेयजल, विश्राम, स्नान, चिकित्सा, दवाइयों और रहने की बेहतर व्यवस्था की गई है। उनका प्रयास है कि हर शिवभक्त बिना किसी परेशानी के अपनी यात्रा पूरी करे। उन्होंने कहा कि जब तक कांवड़ यात्रा चलेगी, उनका परिवार और स्वयंसेवक पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ सेवा कार्य में लगे रहेंगे।

चौधरी प्रणव कुमार ने कहा कि शिवभक्तों की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। परिवार को वर्षों से सेवा की प्रेरणा मिली है और उसी परंपरा को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शिविर में आने वाले प्रत्येक कांवड़िये की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। भोजन, पानी, विश्राम, चिकित्सा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सेवा का यह अभियान कांवड़ यात्रा की समाप्ति तक निरंतर जारी रहेगा और भविष्य में भी समाज एवं धर्म की सेवा के ऐसे कार्य लगातार किए जाते रहेंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!