ढंडेरा में जन अधिकार पार्टी (ज) का विशाल सम्मान समारोह: हिंदू-मुस्लिम भाईचारे का दिया संदेश, मेधावी छात्राओं को किया सम्मानित आज़ाद अली ने भाजपा और कांग्रेस पर साधा निशाना

(ब्योरो दिलशाद खान।KNEWS18)

रुड़की/ढंडेरा। जन अधिकार पार्टी (ज) द्वारा ढंडेरा में एक विशाल सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सामाजिक सौहार्द, शिक्षा और राष्ट्रीय एकता का संदेश देखने को मिला। समारोह में विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं, शिक्षकों, पंडितों, मौलानाओं, कारी, हाफिज-ए-कुरान , हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र छात्राओं को प्रमाणपत्र एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
समारोह में जन अधिकार पार्टी (ज) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज़ाद अली गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्टीय गान वंदे मातरम् के साथ हुआ आज़ाद अली ने फीता काटकर सम्मान समारोह की औपचारिक शुरुआत की। आयोजन स्थल पर सभी अतिथियों और प्रतिभागियों के लिए भोजन की भी विशेष व्यवस्था की गई थी।


अपने संबोधन में आज़ाद अली ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में किसी भी प्रकार का भेदभाव स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि आज के सम्मान समारोह के माध्यम से सभी धर्मों और सभी वर्गों के मेधावी बच्चों को समान रूप से सम्मानित कर यह संदेश दिया गया है कि भारत सभी धर्मों का देश है। उन्होंने कहा कि हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सभी मिलकर इस देश की पहचान हैं और यही भाईचारा भारत की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ-साथ इंसानियत, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव को जीवन का मूल मंत्र बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज सम्मानित हो रहे बच्चे ही भविष्य में डॉक्टर, इंजीनियर, आईएएस, आईपीएस जैसे महत्वपूर्ण पदों पर पहुंचकर देश की सेवा करेंगे।
राजनीतिक मुद्दों पर बोलते हुए आज़ाद अली ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश की जनता अब कांग्रेस को गंभीरता से नहीं ले रही है और विपक्ष की भूमिका निभाने में कोंग्रेस कमजोर साबित हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कार्यक्रमों को अनुमति नहीं दी जा रही, जो लोकतंत्र के लिए उचित नहीं है। उनका कहना था कि क्षेत्रीय दल आज जनता के बीच एक मजबूत विकल्प बनकर उभर रहे हैं और आने वाले समय में देश की राजनीति में उनकी भूमिका और मजबूत होगी।
भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का मुख्य उद्देश्य भाजपा को सत्ता से हटाना है। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा को रोकने के लिए किसी अन्य दल के साथ गठबंधन की आवश्यकता पड़ी तो जन अधिकार पार्टी उसके लिए तैयार है। उनके अनुसार, जनता बदलाव चाहती है और क्षेत्रीय दल इस बदलाव का नेतृत्व करेंगे।
इस दौरान आज़ाद अली ने हरिद्वार वन प्रभाग के डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जंगलों में कराई गई फेंसिंग और तारबाड़ केवल खानापूर्ति है और लंबे समय तक टिकने वाली नहीं है। उन्होंने वन विभाग में भ्रष्टाचार, अवैध खनन, अवैध पेड़ कटान तथा वन्यजीवों की सुरक्षा में लापरवाही के आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पास इन मामलों से जुड़े तथ्य मौजूद हैं और संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होकर रहेगी।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षक, धर्मगुरु, अभिभावक एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान शिक्षा, सामाजिक समरसता और हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश प्रमुख रूप से देखने को मिला।

कार्यक्रम बेहद भव्य, सुव्यवस्थित और उत्साहपूर्ण रहा। हजारों लोगों की उपस्थिति, मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, सभी धर्मों के धर्मगुरुओं की सहभागिता तथा हिंदू-मुस्लिम एकता और भाईचारे का संदेश कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता रहा। पूरे आयोजन में सामाजिक समरसता, शिक्षा के प्रति सम्मान और राष्ट्रीय एकता की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली।

प्रदेश सचिव कुर्बान अली ने कहा, “आज का सम्मान समारोह समाज में एकता, भाईचारे और शिक्षा के महत्व का प्रतीक है। सभी धर्मों के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर यह संदेश दिया गया है कि प्रतिभा की कोई जाति या धर्म नहीं होता। हमारा उद्देश्य युवाओं का उत्साह बढ़ाना और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करना है।”

प्रदेश उपाध्यक्ष हसरत ने कहा, “यह सम्मान समारोह केवल प्रतिभाओं का सम्मान नहीं, बल्कि हिंदू-मुस्लिम एकता, सामाजिक सद्भाव और शिक्षा के प्रति सम्मान का संदेश है। हमारी पार्टी बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग के प्रतिभाशाली बच्चों को आगे बढ़ाने और समाज में भाईचारे की भावना मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।”

जिलाध्यक्ष नदीम ने कहा, “ढंडेरा का यह सम्मान समारोह सामाजिक एकता और शिक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। सभी धर्मों के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान कर हमने भाईचारे, समान अवसर और इंसानियत का संदेश दिया है। युवा ही देश का भविष्य हैं और उनका सम्मान हमारी प्राथमिकता है।”

ज़िला महासचिव मोहम्मद आज़म ने कहा, “जन अधिकार पार्टी (ज) का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलना है। मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान उनके उज्ज्वल भविष्य के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। शिक्षा, भाईचारा और सामाजिक सौहार्द ही एक मजबूत एवं विकसित राष्ट्र की सबसे बड़ी पहचान हैं।

 

 

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!