देवल की दुखद घटना पर पीड़ित परिवार से मिले विधायक वीरेंद्र जाति, न्याय दिलाने का दिलाया भरोसा

(ब्योरो दिलशाद खान।KNEWS18)

झबरेड़ा। टिहरी जनपद के देवल में हुई अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक घटना के बाद झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाति ने पीड़ित केतन के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने परिवार से पूरी घटना की जानकारी ली और इस कठिन समय में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
विधायक वीरेंद्र जाति ने कहा कि केतन अनुसूचित जाति परिवार से था और प्रदेश में लगातार अनुसूचित जाति समाज के लोगों के साथ उत्पीड़न, अन्याय और अत्याचार की घटनाएं सामने आना बेहद चिंताजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसी घटनाओं से दलित समाज में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यह केवल एक परिवार का मामला नहीं, बल्कि पूरे समाज के सम्मान और सुरक्षा से जुड़ा गंभीर विषय है। यदि समाज के कमजोर, वंचित और अनुसूचित वर्ग के लोगों को समय पर न्याय और सुरक्षा नहीं मिलेगी तो शासन-प्रशासन पर जनता का विश्वास कमजोर होगा।
विधायक ने कहा कि वह इस पूरे प्रकरण को विधानसभा में मजबूती से उठाएंगे और प्रदेश सरकार से जवाब मांगेंगे कि अनुसूचित जाति समाज पर बढ़ते अत्याचारों को रोकने के लिए प्रभावी कदम क्यों नहीं उठाए जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि संबंधित उच्च अधिकारियों से वार्ता कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित कराने का प्रयास किया जाएगा ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।
उन्होंने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि न्याय की इस लड़ाई में वह पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़े हैं। जब तक दोषियों को कठोर सजा नहीं मिलती, तब तक उनकी लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाना चाहिए और ऐसी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए जिससे भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

 

(नोट: यह समाचार विधायक वीरेंद्र जाति द्वारा जारी बयान और उनके आरोपों/दावों पर आधारित है। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!