रुड़की में पूजा गुप्ता और सचिन गुप्ता के संयोजन में सफल रहा रक्तदान शिविर, सैकड़ों लोगों ने किया रक्तदान

(ब्योरो दिलशाद खान।KNEWS18)

रुड़की। बीटी गंज (सुभाष गंज) स्थित जैन धर्मशाला में एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया। इस शिविर का आयोजन वरिष्ठ समाजसेविका पूजा गुप्ता तथा कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता के संयोजन में किया गया।शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे स्वामी दिशानंद भारती जी महाराज ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “रक्तदान महादान है।” उन्होंने कहा कि जब कोई व्यक्ति रक्तदान करता है, तो उसके द्वारा दिया गया रक्त किसी जरूरतमंद की जान बचाने में सहायक होता है। यह न केवल एक मानवीय कर्तव्य है, बल्कि एक ईश्वरीय और पुण्य का कार्य भी है। उन्होंने शिविर के सफल आयोजन के लिए संयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि वे लंबे समय से समाज सेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहे हैं, जो समाज के लिए प्रेरणादायक हैं।वरिष्ठ समाजसेविका पूजा गुप्ता और कांग्रेस प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता ने भी लोगों को संबोधित करते हुए रक्तदान के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से शरीर में किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती, बल्कि कुछ ही समय में नया रक्त बन जाता है, जिससे शरीर स्वस्थ और सक्रिय बना रहता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे समय-समय पर रक्तदान करें और अपने स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक रहें।शिविर में डॉक्टरों की टीम ने रक्तदान प्रक्रिया को सुरक्षित और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया।वरिष्ठ समाजसेविका पूजा गुप्ता ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य है, जिससे कई जरूरतमंदों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि रक्तदान से शरीर पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता, बल्कि कुछ ही समय में नया रक्त बन जाता है और व्यक्ति स्वस्थ रहता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे नियमित रूप से रक्तदान करें और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं। पूजा गुप्ता ने कहा कि ऐसे शिविर समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ एकता और सहयोग की भावना को भी मजबूत करते हैं, जो एक स्वस्थ समाज के लिए बेहद जरूरी है।
इस दौरान डॉ. विनय गुप्ता, डॉ. संजय गर्ग, डॉ. अर्पित सैनी, डॉ. नायर सहित कई चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं।
कार्यक्रम में मनोज गोयल, हेमेंद्र चौधरी, दीपक अरोड़ा, वैभव गुप्ता, यश गोयल, सुनील गुप्ता, सौरभ गोयल, सुनील सिंघल, अजय सिंघल, सुभाष सिंघल, आर्यन गुप्ता, अमित अग्रवाल, विपिन गुप्ता, विजय गुप्ता, अरविंद गुप्ता, उमंग गुप्ता, शुभम गुप्ता, गौरव, अंकित प्रधान, रविंद्र चौधरी, पंकज सोनकर, सुमित सोनकर, अखिल अग्रवाल, हिमांशु गुप्ता, सुनील कश्यप, शकील अहमद, राजकुमार, सलमान सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
शिविर के अंत में सभी रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया और उनके इस सराहनीय योगदान के लिए आभार व्यक्त किया गया। यह आयोजन समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करने का एक उत्कृष्ट उदाहरण साबित हुआ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!