प्रदेश सचिव प्रणय प्रताप सिंह ने दी देश,प्रदेश व नगरवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं, स्थानीय व्यापारियों से खरीदारी करने की अपील की
(ब्योरो रिपोर्ट दिलशाद खान KNEWS 18)
रुड़की। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव एवं 31, रुड़की विधानसभा से प्रणय प्रताप सिंह ने क्षेत्रवासियों को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि मां लक्ष्मी की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली बनी रहे। साथ ही उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व सभी के जीवन से अंधकार दूर कर खुशियों और नई ऊर्जा का संचार करे।
प्रणय प्रताप सिंह ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली रोशनी, उमंग और आपसी प्रेम का त्योहार है। यह पर्व हमें सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ने और समाज में खुशियां बांटने का संदेश देता है। उन्होंने कामना की कि प्रत्येक परिवार का जीवन खुशियों से रोशन हो और सभी के घरों में सुख-समृद्धि का वास हो।
स्थानीय व्यापारियों से खरीदारी करने की अपील
उन्होंने क्षेत्रवासियों से विशेष अपील करते हुए कहा कि हर वर्ष की तरह इस दीपावली भी रुड़की के स्थानीय व्यापारियों और दुकानदारों से ही सामान खरीदने को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि स्थानीय बाजारों से खरीदारी करने पर शहर के व्यापारियों को आर्थिक मजबूती मिलती है और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलता है।
उन्होंने कहा, “रुड़की के किसी व्यापारी से सामान जरूर खरीदें। रुड़की बढ़ेगा तो देश बढ़ेगा और रुड़की बढ़ेगा तो हम सब आगे बढ़ेंगे।”
प्रणय प्रताप सिंह ने कहा कि स्थानीय व्यापार को प्रोत्साहित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इससे न केवल व्यापारियों को लाभ मिलेगा, बल्कि शहर के विकास और रोजगार के अवसरों को भी मजबूती मिलेगी।
अंत में उन्होंने समस्त रुड़कीवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुखी, स्वस्थ और समृद्ध जीवन की कामना की।
प्रणय प्रताप सिंह
प्रदेश सचिव, उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी
31, रुड़की विधानसभा

