October 19, 2026

मंगलौर के देवी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भक्तों ने मां के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की

(ब्योरो दिलशाद खान KNEWS 18)

रुड़की। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर मंगलौर स्थित देवी मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। मंदिर में मां के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भक्तों ने विधि-विधान से मां की पूजा की और परिवार की सुख-शांति, खुशहाली तथा समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। मां के दर्शन कर भक्तों ने अपने परिवार और समाज की मंगलकामना की।

इस अवसर पर पूर्व मेयर गौरव गोयल, भाजपा जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह तथा भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय अरोड़ा भी देवी मंदिर पहुंचे। तीनों ने मां के दरबार में मत्था टेककर विधिवत पूजा-अर्चना की और मां का आशीर्वाद लिया। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बने रहने की प्रार्थना की।

पूजा-अर्चना के दौरान गौरव गोयल, अक्षय प्रताप सिंह और संजय अरोड़ा ने कहा कि सनातन संस्कृति में नवरात्र पर्व का विशेष आध्यात्मिक और धार्मिक महत्व है। यह पर्व श्रद्धा, आस्था, शक्ति और भक्ति का प्रतीक है। नवरात्र के दौरान श्रद्धालु मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की आराधना करते हैं और अपने जीवन में सकारात्मकता, सुख-समृद्धि तथा शांति की कामना करते हैं।

उन्होंने कहा कि धार्मिक पर्व हमारी प्राचीन संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे अवसरों पर मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना करने से लोगों को आध्यात्मिक शांति मिलती है और समाज में धार्मिक सद्भाव तथा आपसी भाईचारे की भावना मजबूत होती है। उन्होंने सभी से भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं का सम्मान करने तथा मिल-जुलकर पर्व मनाने का आह्वान किया।

मंदिर में पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा की और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। भक्तों में दर्शन को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दिया। मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस मौके पर पंडित आकाशदीप, मनीष कुमार, सचिन सबरवाल, मूलचंद गर्ग, प्रियम गर्ग, अस्वती चौधरी, अंकित गुप्ता, लवकुश, पिंकी गुप्ता, दिव्या तायल, उमेश बंसल, मयंक बंसल, तरुण सिंघल, आदेश सिंघल, रजनी शर्मा, मधुर शर्मा, ऋषिपाल, विनोद कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। सभी ने मां के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और सुख-शांति तथा खुशहाली की कामना की।

कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया। भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर धार्मिक आयोजन में सहभागिता की। नवरात्र के अवसर पर मंदिर में उमड़ी भीड़ ने क्षेत्र में धार्मिक आस्था और उत्साह का वातावरण बनाए रखा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!