गंगनहर पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

(ब्योरो दिलशाद खान।KNEWS18)

रुड़की। कोतवाली गंगनहर पुलिस ने चोरी की एक घटना का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।जानकारी के अनुसार, 22 जून 2026 को पाडली गुज्जर निवासी सदाकत पुत्र लियाकत ने कोतवाली गंगनहर में लिखित शिकायत देकर बताया था कि अज्ञात चोरों ने उनके गोदाम में घुसकर कई सामान चोरी कर लिया है। चोरी हुए सामान में एक लोहे का हथौड़ा, काले रंग का लोहे का गेट, लकड़ी की चालियां, तसले, सरियों के छोटे टुकड़े, लोहे के पाइप, बिजली का पंखा तथा अन्य निर्माण कार्य में प्रयुक्त सामग्री शामिल थी।शिकायत के आधार पर कोतवाली गंगनहर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 229/2026, धारा 305 बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास साक्ष्य जुटाए और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 24 जून 2026 को तेलीवाला-पनियाला रोड के पास से दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। इसके बाद उनकी निशानदेही पर चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया गया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वसीम पुत्र इरफान निवासी बागोंवाली, मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी तेलीवाला थाना गंगनहर, उम्र 27 वर्ष तथा जावेद पुत्र इब्ने हसन निवासी छप्पर वाली मस्जिद, तेलीवाला थाना गंगनहर, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है।पुलिस द्वारा बरामद किए गए सामान में चार लोहे के तसले, एक लोहे का हथौड़ा, लकड़ी का बेंटा, एक तूफानी पंखा, एक लोहे का गेट, पांच लकड़ी की चालियां, एक साइकिल का रेड़ा तथा एक प्लास्टिक का नीला ड्रम शामिल हैं। बरामद सामान की पहचान शिकायतकर्ता द्वारा की गई है।कोतवाली गंगनहर पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से न केवल चोरी की घटना का खुलासा हुआ, बल्कि चोरी गया सामान भी बरामद कर लिया गया, जिससे पीड़ित को बड़ी राहत मिली है।इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जाकिर हुसैन, हेड कांस्टेबल अशोक तिवारी और होमगार्ड योगेश कुमार शामिल रहे। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने टीम की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!