मंगलोर – ग्राम पीरपुरा में संपत्ति हड़पने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
KNEWS18 | दिलशाद खान, एडिटर इन चीफ
कोतवाली मंगलौर क्षेत्र के ग्राम पीरपुरा में संपत्ति विवाद का मामला एक बार फिर तूल पकड़ रहा है। गांव के तीन भाइयों,अकरम, मुकर्रम,जावेद (शिकायतकर्ता पक्ष) आलाधिकारियों को प्रार्थना पत्र सौंपकर कुछ लोगों पर संपत्ति हड़पने की साजिश रचने,15 लाख रुपये की मांग करने तथा लगातार धमकियां देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ितों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर मुकदमा दर्ज करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।उन्होंने बताया है कि परिवार के बीच संपत्ति का बंटवारा पहले ही हो चुका है। सभी लोग अपने-अपने हिस्से की भूमि पर वर्षों से कब्जा कर खेती और अन्य कार्य कर रहे हैं। इसके बावजूद कुछ लोग लगातार उनकी खरीदी गई भूमि में हिस्सेदारी की मांग कर रहे हैं और दबाव बनाकर जमीन अपने नाम कराने की कोशिश कर रहे हैं। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि एक पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान विवाद इतना बढ़ गया था कि मारपीट की नौबत आ गई थी, जिसकी शिकायत पुलिस को भी दी गई थी। इसके बाद से विरोधी पक्ष उनसे रंजिश रखने लगा और लगातार मानसिक दबाव बनाने का प्रयास कर रहा है।प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि विरोधी पक्ष ने उनसे 15 लाख रुपये की मांग की और कहा कि यदि धनराशि नहीं दी गई तो जमीन में बराबर का हिस्सा देना होगा। नहीं तो तुमकोअन्य कानूनी परेशानियों में फंसा दिया जाएगा उनका कहना है कि उनके एक भाई मोहर्रम अली व् उनकी पत्नी और उसके पाँच बेटो ने मिलकर मुनतियाज पुत्र अल्लाह बख्श जिनका दिमागी संतुलन सही नहीं है मामले में एक नया मोड़ तब आया जब शिकायतकर्ताओं ने अपने लगभग 90 वर्षीय बुजुर्ग पिता को गुमराह कर अपने प्रभाव में ले लिया । आरोप है कि पिता के नाम दर्ज संपत्ति को लेकर दबाव बनाया जा रहा है और तीनों भाइयों को संपत्ति से बेदखल करने की सूचना भी एक समाचार पत्र में प्रकाशित कराई गई, जिसकी जानकारी समय रहते उन्हें मिल गई।पीड़ित परिवार ने यह भी आरोप लगाया है कि कुछ प्रभावशाली सफेदपोश नेता और एक पूर्व प्रधान भी कथित रूप से इस पूरे प्रकरण में शामिल हैं तथा संपत्ति हड़पने की साजिश में सहयोग कर रहे हैं। उनका कहना है कि लगातार मिल रही धमकियों और गाली-गलौज के कारण पूरा परिवार दहशत के माहौल में जीवन व्यतीत कर रहा है। वही एक ग्रामवासी अरशद पुत्र युनुस ने निवासी पीरपुरा ने बताया है कि 24 मई 2026 को मोहर्रम अली और उसके बेटों ने मेरे घर के सामने जबरदस्ती ट्रैक्टर ट्राली खड़ी कर मेरा रास्ता बाधित करने की कोशिश की थी मेरे मना करने पर इनके द्वारा मेरे ऊपर कुल्हाड़ी और बलकटी से हमला कर मुझे घायल किया था ये लोग दबंग और गुंडे किस्म के लोग है और आए दिन गांव में लोगों की साथ मारपीट करते रहते है। और गांव का माहौल खराब करते है।
उनका कहना है कि उन्हें प्रशासन और कानून व्यवस्था पर पूरा भरोसा है तथा उन्हें उम्मीद है कि जांच के बाद न्याय अवश्य मिलेगा।
