राजेंद्र चौधरी पर कांग्रेस का भरोसा कायम, दूसरी बार सौंपी महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी, 2027 में रुड़की से कांग्रेस का विधायक बनेगा – राजेन्द्र चौधरी
(ब्योरो – दिलशाद खान।KNEWS18)
रुड़की। कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर से वरिष्ठ नेता और एडवोकेट राजेंद्र चौधरी को रुड़की महानगर कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपकर उन पर विश्वास जताया है। अध्यक्ष पद की पुनः नियुक्ति के बाद बुधवार को राजेंद्र चौधरी ने शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इसके उपरांत उन्होंने महात्मा गांधी, चंद्रशेखर आजाद और भीमराव आंबेडकर के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे जिन्होंने फूलमालाओं और नारों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कहा कि पार्टी हाईकमान द्वारा जो विश्वास और सम्मान उन्हें प्रदान किया गया है, वे उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी के हर कार्यकर्ता के सहयोग से संगठन को मजबूत किया जाएगा और आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में जिले की सभी सीटों पर कांग्रेस पार्टी का परचम लहराएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जो देश के संविधान, लोकतंत्र और जनहित के मुद्दों की सच्ची पैरोकारी करती है। इसलिए आवश्यक है कि सभी कार्यकर्ता आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर संगठन को नई दिशा दें।उन्होंने कहा कि रुड़की महानगर में कांग्रेस की पकड़ मजबूत करने के लिए हर वार्ड और क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा ताकि जनता तक पार्टी की नीतियां और योजनाएं पहुँचाई जा सकें। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे आगे आएं और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करें।इस मौके पर उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि राजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में रुड़की महानगर में कांग्रेस और अधिक सशक्त होकर उभरेगी। सभी ने उनके नेतृत्व में पार्टी को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में हाजी नौशाद, मीर हसन, राजकुमार सैनी, संजय तोमर, आशीष चौधरी, तुषार अरोड़ा, हेमेंद्र चौधरी, हाजी राव शेर मोहम्मद, शमशाद चेयरमैन, मुंफैद अली, वीणा आनंद, विकास त्यागी, विजय पाल बढ़ाना, अजय चौधरी, संजय उर्फ गुड्डू पार्षद, फजलु रहमान पार्षद, डॉ. जे.के. शर्मा, राजा चौधरी, नवीन जैन, मिंटू कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष रिजवान अहमद, नीरज सैनी, उमेद गाजी, विशाल सहगल, नंदलाल यादव, सुधीर चौधरी, मोहित त्यागी, वैभव डबराल, डॉ. परवेज आलम, हिमांशु चौधरी, विमल कुमार, विजय पाल सिंह, सरदार प्रदीप सिंह महाराज, पंकज सोनकर और ओमवीर सिंह मालिक सहित अनेक वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
समापन पर राजेंद्र चौधरी ने कहा कि वे हमेशा जनता के हित, संगठन की मजबूती और कांग्रेस की नीतियों के प्रचार-प्रसार के लिए कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की एकजुटता ही सफलता की कुंजी है और कांग्रेस कार्यकर्ता आने वाले चुनावों में जनता का विश्वास पुनः जीतकर रुड़की में कांग्रेस का विधायक बनाएंगे, यही उनकी प्राथमिकता रहेगी।



