भगवानपुर के माहड़ी चौक पर सैफ्रॉन होटल का भव्य शुभारंभ, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने दी शुभकामनाएं
(ब्योरो दिलशाद खान KNEWS 18)
भगवानपुर (हरिद्वार)। भगवानपुर के माहड़ी चौक स्थित सैफ्रॉन होटल का शनिवार, 21 नवंबर को भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर होटल परिसर में विधि-विधान के साथ पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। कार्यक्रम में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। होटल के ऑनर संजय सिंह एवं उनके परिवार ने उनका जोरदार स्वागत किया। डॉ. निशंक ने होटल के शुभारंभ पर संजय सिंह को बधाई देते हुए कारोबार की तरक्की और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
शुभ मुहूर्त में किया गया होटल का शुभारंभ
होटल के ऑनर संजय सिंह ने बताया कि 21 नवंबर को शुभ मुहूर्त होने के कारण इसी दिन होटल के शुभारंभ का कार्यक्रम रखा गया। फिलहाल होटल का एक फ्लोर 14 कमरों के साथ शुरू किया गया है। इसके साथ ही फैमिली रेस्टोरेंट की भी शुरुआत कर दी गई है। उन्होंने बताया कि होटल में ग्राहकों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। अनुभवी शेफ की टीम के माध्यम से स्वादिष्ट और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।
उद्योगों की जरूरत को देखते हुए की स्थापना
संजय सिंह ने बताया कि भगवानपुर क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियां तेजी से बढ़ रही हैं। यहां बड़ी संख्या में उद्योग स्थापित हैं, जिनमें रोजाना अधिकारियों, इंजीनियरों, कर्मचारियों और उद्योगों से जुड़े मेहमानों का आना-जाना लगा रहता है। इसके बावजूद क्षेत्र में अच्छी सुविधाओं वाला किफायती होटल और फैमिली रेस्टोरेंट उपलब्ध नहीं था। इसी कमी को दूर करने के उद्देश्य से सैफ्रॉन होटल की स्थापना की गई है।
उन्होंने बताया कि होटल में कमरों का किराया 1,500 रुपये प्लस जीएसटी और 1,800 रुपये प्लस जीएसटी निर्धारित किया गया है। उनका उद्देश्य उचित कीमतों पर लोगों को तीन सितारा और पांच सितारा होटलों जैसी सुविधाओं का अनुभव उपलब्ध कराना है। वहीं रेस्टोरेंट में भी किफायती दरों पर स्वादिष्ट भोजन मिलेगा, जिससे आम आदमी परिवार के साथ बैठकर आराम से भरपेट खाना खा सके।
छोटी पार्टियों के लिए मिनी हॉल की सुविधा
होटल मैनेजर संतोष पांडेय ने बताया कि भगवानपुर के औद्योगिक क्षेत्र में परिवार के साथ भोजन करने और छोटे पारिवारिक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए अच्छे स्थानों की कमी थी। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए फैमिली रेस्टोरेंट के साथ मिनी हॉल भी तैयार किया गया है। यहां जन्मदिन पार्टी, रिंग सेरेमनी, सगाई और अन्य छोटे पारिवारिक समारोह आयोजित किए जा सकेंगे।
उन्होंने बताया कि रेस्टोरेंट में चाइनीज, साउथ इंडियन, तंदूरी और इंडियन व्यंजनों सहित कई प्रकार के स्वादिष्ट पकवान उपलब्ध होंगे। ग्राहकों को बेहतर सेवा देने और खाने की गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
सुइट और डीलक्स कमरों सहित आधुनिक सुविधाएं
होटल मैनेजर अर्जुन सिंह मेहरा ने बताया कि होटल में सुइट रूम, डीलक्स रूम और सुपर डीलक्स रूम की व्यवस्था की गई है। आधुनिक किचन और अनुभवी शेफ की टीम के साथ ग्राहकों को बेहतर खानपान और आतिथ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। होटल में फैमिली रेस्टोरेंट के अलावा बैंक्वेट हॉल की सुविधा भी उपलब्ध है।
उन्होंने कहा कि होटल प्रबंधन का प्रयास है कि ग्राहकों को उचित कीमतों पर बेहतर सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं मिलें। सैफ्रॉन होटल की शुरुआत से भगवानपुर के औद्योगिक क्षेत्र में ठहरने, खानपान और पारिवारिक आयोजनों के लिए एक बेहतर विकल्प उपलब्ध होगा।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर विजय रावत सिंह, विनय त्यागी, मुकेश, जैन साहब, वंश, मीनाक्षी सहित अनेक गणमान्य लोग एवं अतिथि उपस्थित रहे।



