रुड़की में अलीज़ा नहारी फूड की चौथी ब्रांच का भव्य शुभारंभ, पहले ही दिन उमड़ी लोगों की भारी भीड़
(ब्योरो दिलशाद खान KNEWS 18)
**रुड़की।** शहर के सत्ती मोहल्ले में बादशाह चौक के पास अलीज़ा नहारी फूड की चौथी ब्रांच का भव्य शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान प्रतिष्ठान के ऑनर फैसल और सलमान ने बुके भेंट कर उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद सचिन गुप्ता ने फीता काटकर होटल का विधिवत उद्घाटन किया और संचालकों को नए प्रतिष्ठान की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं।
उद्घाटन समारोह को खास बनाने के लिए ऑनर फैसल और सलमान की ओर से पहले दिन लोगों को मुफ्त में खाना खिलाने की व्यवस्था की गई थी। जैसे ही लोगों को इसकी जानकारी मिली, बड़ी संख्या में लोग होटल पहुंचने लगे। देखते ही देखते प्रतिष्ठान के बाहर और अंदर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने यहां उपलब्ध व्यंजनों का स्वाद चखा और खाने की जमकर सराहना की। उद्घाटन के दौरान उमड़ी भीड़ से संचालक भी काफी उत्साहित नजर आए।
इस अवसर पर शहर की कई प्रमुख हस्तियां भी मौजूद रहीं। इसके साथ ही दिल्ली से पहुंचे मशहूर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसरों ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने होटल के व्यंजनों का स्वाद लिया और उनके जायके की सराहना करते हुए वीडियो बनाए। सोशल मीडिया इंफ्लुएंसरों ने अपने वीडियो के माध्यम से लोगों से एक बार अलीज़ा नहारी फूड पहुंचकर यहां के खास व्यंजनों का स्वाद लेने की अपील भी की।
होटल के ऑनर सलमान ने बताया कि काफी समय से उनकी इच्छा थी कि दिल्ली के जाफराबाद में मिलने वाला अलीज़ा नहारी का मशहूर स्वाद रुड़की के लोगों तक भी पहुंचाया जाए। सोशल मीडिया पर लगातार लोग रुड़की में इसकी ब्रांच खोलने की मांग कर रहे थे। लोगों के प्यार और लगातार मिल रही प्रतिक्रियाओं को देखते हुए रुड़की में चौथी शाखा शुरू करने का निर्णय लिया गया। इससे पहले दिल्ली, मुस्तफाबाद और इंदौर में इसकी शाखाएं संचालित हैं।
उन्होंने बताया कि अलीज़ा नहारी फूड में ग्राहकों को निहारी, बकरे का कोरमा, बकरे की चाप, बकरे की रान और बटेर का शोरमा सहित कई खास व्यंजनों का स्वाद मिलेगा। इसके अलावा अगले दिन से दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक भुट्टे की निहारी और बकरे का कोरमा भी उपलब्ध कराया जाएगा। संचालकों के अनुसार यहां ग्राहकों को कुछ खास और अलग व्यंजन भी परोसे जाएंगे।
ऑनर फैसल ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को बेहतरीन गुणवत्ता और दिल्ली के जाफराबाद जैसा स्वाद उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि रुड़की के लोगों का पहले ही दिन भरपूर प्यार मिला है। उनकी कोशिश रहेगी कि खाने की गुणवत्ता बनाए रखते हुए कीमतें भी किफायती रखी जाएं, ताकि हर वर्ग के लोग यहां आकर स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद ले सकें। परिवार के साथ आने वाले ग्राहकों के लिए बैठने की विशेष व्यवस्था भी की गई है।
वहीं प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता ने कहा कि रुड़की में अलीज़ा नहारी फूड की चौथी ब्रांच का शुभारंभ होना खुशी की बात है। उन्होंने ऑनर फैसल और सलमान को बधाई देते हुए कहा कि नए प्रतिष्ठान से शहर के लोगों को बेहतरीन खानपान का स्वाद मिलेगा और उनके कारोबार को नई ऊंचाइयां मिलेंगी।
अलीज़ा नहारी फूड की नई ब्रांच खुलने से रुड़की के खानपान के शौकीनों को अब दिल्ली के जाफराबाद के मशहूर जायके का आनंद अपने ही शहर में मिल सकेगा।


