November 15, 2026

पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर कांग्रेसियों ने किया नमन, एक दर्जन से अधिक लोगों ने ग्रहण की पार्टी की सदस्यता

(ब्योरो दिलशाद खान KNEWS 18)

रुड़की। जिला कांग्रेस कमेटी के कैंप कार्यालय में देश के प्रथम प्रधानमंत्री, भारत रत्न एवं महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित जवाहरलाल नेहरू की 137वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा देश के निर्माण और विकास में उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष रिजवान अहमद ने की, जबकि संचालन कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष जसवीर सिंह प्रधान ने किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री राम सिंह सैनी ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू बेहद शिक्षित, दूरदर्शी और व्यापक सोच रखने वाले व्यक्तित्व थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन देश की सेवा और कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान उन्होंने दस वर्षों से अधिक समय जेल में बिताया और आजादी के बाद देश के प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्र निर्माण की दिशा में अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे पंडित नेहरू के राष्ट्र प्रेम, त्याग और समर्पण से प्रेरणा लेकर देश के विकास में अपनी भूमिका निभाएं।

राम सिंह सैनी ने कहा कि रुड़की में देश का पहला इंजीनियरिंग संस्थान, सीबीआरआई और सिंचाई विभाग के मुख्यालय सहित कई महत्वपूर्ण संस्थानों की स्थापना तथा बीएचईएल जैसे औद्योगिक संस्थानों के विकास में नेहरू युग की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

महानगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू के स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान, त्याग और बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि नेहरू ने आजादी के बाद देश को विकास की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए अनेक संस्थानों की स्थापना की और आधुनिक भारत की नींव मजबूत करने का काम किया। उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू आधुनिक भारत के शिल्पकार के रूप में सदैव याद किए जाएंगे। ऐसे महान स्वतंत्रता सेनानी और राष्ट्र निर्माता को शत-शत नमन।

पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि पंडित नेहरू का पूरा जीवन राष्ट्र को समर्पित रहा। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद उन्होंने देश को विकासशील बनाने और विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किए। उनके कार्यों और योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

इस दौरान महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष यासमीन खान, जिला महामंत्री मोहित त्यागी, जिला महामंत्री संगठन मुनफैत अली और जिला महामंत्री गौरव अग्रवाल सहित अन्य वक्ताओं ने भी पंडित नेहरू के जीवन, विचारों और देश के प्रति उनके योगदान पर अपने विचार रखे।

एक दर्जन से अधिक लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की

कार्यक्रम के उपरांत प्रदीप सिंघल के नेतृत्व में एक दर्जन से अधिक लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिला अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस परिवार में शामिल होने पर सभी का हार्दिक अभिनंदन है। उन्होंने कहा कि पार्टी में शामिल हुए कार्यकर्ताओं के सहयोग और योगदान का सम्मान किया जाएगा।

इस अवसर पर नीरज सैनी, मुस्तकीम अहमद, तुषार अरोड़ा, शमशेर अली, डॉक्टर इरशाद मीर, पूर्व प्रधानाचार्य मनोज सैनी, वीणा आनंद, पंडित वीरेंद्र शर्मा, रामपाल सिंह, प्रदीप कुमार, भीम सिंह, गौरव प्रधान, रवि, बिजेंद्र चौधरी, अक्षय कुमार गौतम, नौशाद और गफ्फार अली सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम का समापन पंडित जवाहरलाल नेहरू के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद करते हुए किया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!