रतनपुर में आजाद अली ने युवाओं और गणमान्य लोगों के साथ की बैठक, बोले– अब बदलाव की मांग कर रही जनता
(ब्योरो दिलशाद खान KNEWS 18)
पिरान कलियर। विधानसभा पिरान कलियर क्षेत्र में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। इसी क्रम में जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद अली ने रतनपुर गांव पहुंचकर क्षेत्र के युवाओं एवं गणमान्य लोगों के साथ बैठक की। बैठक में क्षेत्र की बदहाल स्थिति, लंबे समय से बनी हुई जनसमस्याओं और विकास की जरूरतों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान आजाद अली ने स्थानीय लोगों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं और क्षेत्र के विकास को लेकर उनकी अपेक्षाओं को जाना।
बैठक में क्षेत्र के युवाओं और गणमान्य लोगों ने विधानसभा की मौजूदा स्थिति पर अपनी बात रखी। क्षेत्र में विकास कार्यों की आवश्यकता, जनसमस्याओं और बुनियादी सुविधाओं को लेकर चर्चा हुई। आजाद अली ने कहा कि किसी भी विधानसभा क्षेत्र का विकास तभी संभव है, जब वहां की जनता की आवाज को गंभीरता से सुना जाए और उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।
अब और नहीं चलेगी उपेक्षा की राजनीति
राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद अली ने कहा कि पिरान कलियर विधानसभा की जनता लंबे समय से विकास की उम्मीद लगाए बैठी है। अब जनता केवल चुनाव के समय किए जाने वाले वादों से संतुष्ट नहीं होने वाली है। जनता अपने क्षेत्र का हक, सम्मान और विकास मांग रही है। उन्होंने कहा कि अब उपेक्षा की राजनीति नहीं चलेगी। जनता अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो चुकी है और अपने क्षेत्र का बेहतर भविष्य चाहती है।
15 साल की बदहाली का जवाब बदलाव से मिलेगा
आजाद अली ने कहा कि पिछले 15 वर्षों की बदहाली का जवाब अब बदलाव के रूप में मिलेगा। उनका कहना था कि क्षेत्र की जनता अब नई सोच और नई उम्मीद के साथ आगे बढ़ना चाहती है। पिरान कलियर विधानसभा को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सकारात्मक प्रयासों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जनता को ऐसे जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक नेतृत्व की आवश्यकता है, जो उनकी समस्याओं को समझें और उनके समाधान के लिए लगातार काम करें।
युवाओं से बदलाव में भागीदारी की अपील
बैठक के दौरान आजाद अली ने युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि किसी भी क्षेत्र के भविष्य को बेहतर बनाने में युवाओं की भागीदारी बेहद जरूरी है। युवाओं को अपने अधिकारों, क्षेत्र की समस्याओं और विकास के मुद्दों को लेकर जागरूक रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी की सोच और भागीदारी से ही क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव की शुरुआत हो सकती है।
जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) ने दिया बदलाव का संदेश
आजाद अली ने कहा कि जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) पिरान कलियर विधानसभा में नई सोच, नई उम्मीद और विकास की नई शुरुआत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। पार्टी का उद्देश्य जनता की आवाज को मजबूती से उठाना और क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देना है।
बैठक के अंत में पार्टी की ओर से संदेश दिया गया कि आगामी समय में केवल चुनावी वादों की नहीं, बल्कि जनता के वास्तविक मुद्दों और विकास कार्यों की बात होगी। आजाद अली ने कहा कि अबकी बार जनता के अधिकार, क्षेत्र का विकास और बदलाव मुख्य मुद्दे होंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता की भागीदारी से पिरान कलियर विधानसभा में नई राजनीतिक सोच को मजबूती मिलेगी।
बदलाव की लहर है, जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) तैयार है!

