November 9, 2026

लाइफस्टिक फार्मास्यूटिकल्स इंडस्ट्री में धूमधाम से मनाया गया दीपावली सेलिब्रेशन, कर्मचारियों को बांटे उपहार और मिठाइयां

(ब्योरो दिलशाद खान KNEWS 18)

भगवानपुर (रुड़की)। भगवानपुर स्थित लाइफस्टिक फार्मास्यूटिकल्स इंडस्ट्री में हर वर्ष की भांति इस बार भी दीपावली का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कंपनी परिसर में भव्य दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें कंपनी के अधिकारियों, कर्मचारियों और समस्त स्टाफ ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे परिसर में दीपावली की खुशियों और उत्सव का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान कंपनी के ओनर कुलदीप त्यागी ने देश, प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि दीपावली केवल रोशनी का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और खुशियां बांटने का भी प्रतीक है। ऐसे पर्व हमें एक-दूसरे के करीब आने और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संदेश देते हैं। उन्होंने सभी से सुरक्षित तरीके से दीपावली मनाने तथा पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए प्रदूषणमुक्त त्योहार मनाने की अपील भी की।

इस अवसर पर कंपनी के जीएम डॉ. नीरज उपाध्याय एवं एजीएम डॉ. पीयूष कुमार तोमर ने भी सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवारों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के बेहतर स्वास्थ्य, सुख, शांति और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि कर्मचारियों की मेहनत, लगन और आपसी सहयोग किसी भी संस्थान की सफलता का महत्वपूर्ण आधार होता है।

दीपावली मिलन समारोह के दौरान कंपनी प्रबंधन की ओर से सभी कर्मचारियों एवं स्टाफ को उपहार और मिठाइयां वितरित की गईं। उपहार एवं मिठाइयां पाकर कर्मचारियों में विशेष उत्साह दिखाई दिया। सभी ने एक-दूसरे को गले मिलकर दीपावली की बधाई दी और मिल-जुलकर त्योहार की खुशियां साझा कीं।

कार्यक्रम में एचआर हेड सुश्री प्रिया, क्यूए हेड धीरज अवस्थी एवं क्यूसी हेड अमरीश जी सहित कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने इस आयोजन को यादगार बनाने में अपनी भागीदारी निभाई।

लाइफस्टिक फार्मास्यूटिकल्स इंडस्ट्री का यह दीपावली सेलिब्रेशन कर्मचारियों के बीच आपसी प्रेम, सहयोग, एकता और पारिवारिक माहौल को मजबूत करने का एक सराहनीय प्रयास रहा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!