रुड़की में 18 डाउनटाउन रेस्टोरेंट एंड पूल का शुभारंभ, विधायक उमेश कुमार ने किया उद्घाटन
(ब्योरो दिलशाद खान।KNEWS 18)
रुड़की। शहर में खानपान और मनोरंजन के शौकीनों के लिए गंगनहर रोड स्थित असफनगर में 18 डाउनटाउन रेस्टोरेंट एंड पूल की शुरुआत हो गई है। खानपुर विधायक उमेश कुमार ने प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया। इस दौरान संचालक आयुष सैनी, हर्ष सैनी और आयुषी सैनी सहित अन्य गणमान्य लोग, जनप्रतिनिधि और परिवार के सदस्य मौजूद रहे। उद्घाटन अवसर पर विधायक उमेश कुमार का संचालकों ने बुके देकर स्वागत किया। विधायक ने संचालकों को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं।
खानपान के साथ स्विमिंग पूल और मनोरंजन की सुविधा
रेस्टोरेंट संचालक हर्ष सैनी ने बताया कि प्रतिष्ठान को रुड़की और हरिद्वार के लोगों के साथ-साथ क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर शुरू किया गया है। यहां शाकाहारी और मांसाहारी व्यंजनों के साथ स्विमिंग पूल की सुविधा उपलब्ध होगी। आईआईटी के विद्यार्थियों के लिए भी खेलकूद और मनोरंजन की व्यवस्था को ध्यान में रखा गया है।
उन्होंने बताया कि उद्देश्य लोगों को शहर की भागदौड़ से दूर एक ऐसा स्थान उपलब्ध कराना है, जहां वे परिवार और दोस्तों के साथ सैर-सपाटा, पिकनिक और खानपान का आनंद ले सकें। प्रतिष्ठान में लगभग 200 लोगों की क्षमता वाले आयोजनों की व्यवस्था भी की जा सकती है।
मूवी नाइट्स और सूफी नाइट्स की तैयारी
प्रतिष्ठान की संचालिका आयुषी सैनी ने बताया कि रेस्टोरेंट को नया और आकर्षक लुक दिया गया है, ताकि यहां आने वाले लोगों को बेहतर हॉस्पिटैलिटी का अनुभव मिल सके। परिसर में प्रोजेक्टर की सुविधा भी है। भविष्य में मूवी नाइट्स और सूफी नाइट्स जैसे कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है। स्विमिंग पूल के माध्यम से लोग मनोरंजन और आराम का अनुभव भी ले सकेंगे।
उन्होंने रुड़कीवासियों से प्रतिष्ठान में आकर सुविधाओं का अनुभव लेने की अपील की। साथ ही कहा कि ग्राहकों के सुझावों के आधार पर सुविधाओं में सुधार करने का प्रयास किया जाएगा।
31 दिसंबर तक मिलेंगे विशेष ऑफर
आयुषी सैनी ने बताया कि प्रतिष्ठान में उपलब्ध सुविधाओं और सेवाओं को ध्यान में रखते हुए कीमतें निर्धारित की गई हैं। उनके अनुसार, ग्राहकों के लिए 31 दिसंबर तक विशेष ऑफर उपलब्ध रहेंगे। आने वाले ग्राहकों को विशेष कूपन कोड देने तथा स्विमिंग पूल की मेंबरशिप पर भी ऑफर देने की योजना है। जन्मदिन की पार्टियों और अन्य समारोहों के लिए भी विभिन्न ऑफर उपलब्ध कराए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि भविष्य में दिवाली और नए साल के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करने की भी योजना है।
असफनगर में स्थित है प्रतिष्ठान
18 डाउनटाउन रेस्टोरेंट एंड पूल गंगनहर रोड पर रुड़की से मंगलौर की ओर असफनगर में ईएप्रो कार्यालय के नजदीक स्थित है। बुकिंग और अन्य जानकारी के लिए 8968344701 पर संपर्क किया जा सकता है। प्रतिष्ठान की शुरुआत से क्षेत्र के लोगों को खानपान, पारिवारिक समारोहों और मनोरंजन के लिए एक नया विकल्प मिला है।





