झबरेड़ा- रक्षाबंधन पर संगेश सैनी के आवास पहुंचे हर्ष कुमार दौलत, राखी बंधवाकर लिया बहन का आशीर्वाद
(ब्योरो दिलशाद खान।KNEWS 18)
झबरेड़ा। रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर लक्सर ब्लॉक प्रमुख हर्ष कुमार दौलत विधानसभा झबरेड़ा के ग्राम झिबरण पहुंचे। यहां उन्होंने झबरेड़ा मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष संगेश सैनी के आवास पर पहुंचकर रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता और भाई-बहन के स्नेह के साथ मनाया।
इस दौरान संगेश सैनी ने हर्ष कुमार दौलत की कलाई पर राखी बांधी और उनके सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। हर्ष कुमार दौलत ने भी अपनी बहन का आशीर्वाद लिया और रक्षाबंधन के इस पवित्र अवसर पर भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास को और मजबूत करने का संदेश दिया।
हर्ष कुमार दौलत ने कहा कि रक्षाबंधन का पवित्र धागा केवल राखी नहीं, बल्कि बहन के स्नेह, आशीर्वाद और भाई के प्रति विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में भाई-बहन के रिश्ते का विशेष महत्व है और रक्षाबंधन का पर्व इस रिश्ते की मिठास और मजबूती को और बढ़ाता है।
उन्होंने संगेश सैनी को अपनी बड़ी बहन बताते हुए कहा कि उनके द्वारा दिए गए स्नेह और आशीर्वाद के लिए वह हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। साथ ही उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि सभी परिवारों में प्रेम, स्नेह, सौहार्द और भाईचारा सदैव कायम रहे।
संगेश सैनी ने कहा रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह का पवित्र पर्व है। हर्ष कुमार दौलत का हमारे आवास पर आना और राखी बंधवाकर आशीर्वाद लेना मेरे लिए बेहद खुशी का अवसर रहा। ईश्वर से कामना है कि उनका जीवन सुख, समृद्धि और सफलता से भरा रहे।
इस अवसर पर क्षेत्रीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने भी एक-दूसरे को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। पूरे कार्यक्रम के दौरान पारिवारिक आत्मीयता और भाई-बहन के स्नेह का भाव देखने को मिला।
