वरिष्ठ पत्रकार अंकित गर्ग का सम्मान, समाजसेवा व निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए सराहना

(ब्योरो दिलशाद खान।KNEWS18)

रुड़की। नगर के वरिष्ठ समाजसेवी एवं किसान कामगार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुभाष नंबरदार द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें वरिष्ठ पत्रकार अंकित गर्ग सहित कई पत्रकारों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सभी पत्रकारों का फूल-मालाएं पहनाकर एवं शाल ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सम्मानित पत्रकारों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चौधरी सुभाष नंबरदार ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और इसमें निष्पक्षता एवं सच्चाई का विशेष महत्व होता है। उन्होंने कहा कि अंकित गर्ग पिछले तीन से साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और उन्होंने अपने लंबे कार्यकाल में अनेक प्रतिष्ठित समाचार-पत्रों के माध्यम से समाज के विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है। उनकी लेखनी ने न केवल जनसमस्याओं को उजागर किया, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
चौधरी सुभाष नंबरदार ने आगे कहा कि अंकित गर्ग ने पत्रकारिता के साथ-साथ समाजसेवा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय योगदान दिया है। उन्होंने जरूरतमंदों की आवाज को बुलंद करने के साथ-साथ समाज में जागरूकता फैलाने का कार्य किया है। ऐसे व्यक्तित्व का सम्मान करना न केवल आवश्यक है, बल्कि यह पूरे समाज के लिए गर्व का विषय भी है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों के प्रति एक छोटी सी सराहना है।
उन्होंने अंकित गर्ग के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की। साथ ही आशा व्यक्त की कि वे भविष्य में भी पत्रकारिता के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करते हुए ऊंचाइयों को छूते रहेंगे और समाज को सही दिशा देने का कार्य करते रहेंगे।
इस अवसर पर सम्मानित पत्रकार अंकित गर्ग ने आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि वे आगे भी निष्पक्ष और सच्ची पत्रकारिता के प्रति समर्पित रहेंगे और समाज की आवाज को बुलंद करने का कार्य करते रहेंगे।
कार्यक्रम में शाहरुख सामानी, मयंक कुमार, हरीश राणा सहित अन्य पत्रकारगण एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे पत्रकारों के मनोबल को बढ़ाने वाला कदम बताया। कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!