भंगेड़ी गांव में 35 लाख की लागत से बनेगी दो सड़के,कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन और अक्षय प्रताप ने किया शिलान्यास

(ब्योरो- दिलशाद खान)
रुड़की, 12 सितम्बर — विकास कार्यों को तेज़ी देने की दिशा में भाजपा नेताओं ने आज एक और पहल की। खानपुर विधानसभा क्षेत्र के भंगेड़ी गांव में 35 लाख रुपये से अधिक की लागत से बनने वाली दो सड़कों का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर भाजपा के निवर्तमान विधायक एवं वरिष्ठ नेता कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन ने भाजपा जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह और अन्य नेताओं के साथ ग्रामीणों की मौजूदगी में शिलान्यास किया कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और भाजपा कार्यकर्ता एकत्र हुए। गांव के लोगों ने फूलमालाओं से चैम्पियन और अन्य नेताओं का स्वागत किया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष अफ़ज़ाल अली सहित कई पदाधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ नेताओं का अभिनंदन किया। इस मौके पर माहौल उत्साहपूर्ण रहा और ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की घोषणा को विकास की बड़ी सौगात बताया। शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन ने कहा कि भाजपा सरकार गांव से लेकर शहर तक विकास कार्यों को गति देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि हाल ही में खानपुर और लक्सर में जलभराव की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं मौके पर जाकर निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। किसानों की फसलों को हुए नुकसान की भरपाई और राहत पहुंचाने के लिए भी सरकार काम कर रही है।उन्होंने कहा कि सरकार विकास में कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ रही है और भंगेड़ी गांव की सड़कें भी इसी सोच का हिस्सा हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि दोनों सड़कों का निर्माण हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (HRDA) द्वारा कराया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में बड़ी सुविधा मिलेगी।पूर्व विधायक ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि जब वे विधायक थे, तब खानपुर क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य कराए गए। लेकिन उसके बाद यह गति धीमी हो गई। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भाजपा सरकार अब खानपुर और लक्सर दोनों क्षेत्रों में विकास को फिर से तेज़ी से आगे बढ़ाएगी।इस मौके पर भाजपा के नव नियुक्त जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह, पार्षद नवनीत शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष अफ़ज़ाल अली, भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास पाल, जिला पंचायत सदस्य खुर्शीदा (पत्नी शहज़ाद), पार्षद देवराज पाल, विशाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।सड़क निर्माण की घोषणा से भंगेड़ी गांव के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय से यहां सड़कें खराब हालत में थीं, जिससे आवागमन में दिक्कत होती थी। अब नई सड़कें बनने से शिक्षा, व्यापार और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंचना आसान हो जाएगा।भंगेड़ी गांव में हुए इस शिलान्यास कार्यक्रम ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि भाजपा सरकार ग्रामीण इलाकों में विकास को प्राथमिकता दे रही है। आने वाले समय में इन सड़कों के निर्माण से न केवल गांव का कायाकल्प होगा बल्कि ग्रामीणों की रोजमर्रा की जिंदगी भी आसान बनेगी।