रुड़की में सिंगिंग नाइट कार्यक्रम में सजे सुरों के रंग, आज़ाद अली ने कलाकारों का बढ़ाया हौसला
(ब्योरो दिलशाद खान KNEWS 18)
रुड़की। रुड़की में सिंगिंग नाइट कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में जन अधिकार पार्टी जनशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज़ाद अली मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान आयोजकों और उनकी टीम ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगीत प्रेमियों ने पहुंचकर कलाकारों की प्रस्तुतियों का आनंद लिया।
नजराना सलमानी द्वारा आयोजित इस सिंगिंग नाइट में विभिन्न सिंगर ग्रुपों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। पुराने हिंदी गीतों, बॉलीवुड गानों और कव्वाली की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया और कार्यक्रम का माहौल संगीतमय बना दिया।
मुख्य अतिथि आज़ाद अली ने सभी गायकों और कलाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी कला दिखाने का बेहतर मंच प्रदान करते हैं। संगीत के माध्यम से कलाकार अपनी प्रतिभा को लोगों तक पहुंचाते हैं और समाज में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कलाकारों को भविष्य में हर संभव सहयोग और समर्थन देने का भरोसा भी दिलाया।
कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने अपनी गायकी से दर्शकों का दिल जीत लिया। पुराने सदाबहार गीतों से लेकर बॉलीवुड संगीत और कव्वाली तक, हर प्रस्तुति पर लोगों ने उत्साह दिखाया। आयोजन का उद्देश्य संगीत प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और लोगों को मनोरंजन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम से जोड़ना रहा।
इस अवसर पर द वॉइस इंडिया के ऑनर सलीम खान, सोना कुरैशी, समीर शाह, समाजसेवी शेरू मलिक, अकरम, शहजाद, गरिमा ठाकुर,रहमत सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कलाकारों की प्रतिभा की सराहना की और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दिया।



