October 10, 2026

(ब्योरो दिलशाद खान KNEWS 18)

**रुड़की।** देवभूमि श्री राम धार्मिक एवं सांस्कृतिक ट्रस्ट, रुड़की के तत्वावधान में अशोक नगर स्थित शिव चौक, बुचड़ी फाटक के निकट आयोजित रामलीला के तीसरे दिन श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस दौरान सीता स्वयंवर, रावण-बाणासुर संवाद, भगवान श्रीराम द्वारा शिव धनुष भंग और माता सीता के वरण के प्रसंगों का भव्य मंचन किया गया। भगवान श्रीराम द्वारा शिव धनुष तोड़ने और माता सीता द्वारा उन्हें वरमाला पहनाने के दृश्य पर पूरा रामलीला परिसर ‘जय श्रीराम’ के जयकारों से गूंज उठा।

### अतिथियों ने किया रामलीला का शुभारंभ

तृतीय दिवस के कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि शिवचरण पुंडीर (शिवालिक स्कूल), पूर्व सैनिक प्रेमलाल कुलाश्री, जगदंबा कीर्तन मंडली अशोक नगर, पूर्व प्रधान श्रीमती कमला बमोला, लक्ष्मी आर्ट ज्वैलर्स के सुरेंद्र पाल और पवन सहदेव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों और श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।

### सीता स्वयंवर और रावण-बाणासुर संवाद का मंचन

रामलीला में राजा जनक द्वारा सीता स्वयंवर की घोषणा के बाद विभिन्न राज्यों के राजाओं के जनकपुरी पहुंचने का दृश्य प्रस्तुत किया गया। स्वयंवर में एक-एक कर राजाओं ने भगवान शिव के धनुष को उठाने और प्रत्यंचा चढ़ाने का प्रयास किया, लेकिन कोई भी सफल नहीं हो सका। इससे राजा जनक निराश हो गए और उन्होंने क्षत्रिय कुल की वीरता पर कटाक्ष किया।

राजा जनक के कथन पर लक्ष्मण जी ने कड़ी आपत्ति जताई। इसके बाद रावण और बाणासुर के बीच हुए संवाद का प्रभावशाली मंचन किया गया, जिसने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।

### श्रीराम ने तोड़ा शिव धनुष, सीता ने पहनाई वरमाला

महर्षि विश्वामित्र की आज्ञा मिलने पर भगवान श्रीराम ने शिव धनुष को उठाकर भंग कर दिया। इसके बाद माता सीता ने भगवान श्रीराम के गले में वरमाला पहनाई। इस मनमोहक दृश्य के साथ ही पूरा परिसर भक्तिमय हो गया और श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के जयकारे लगाकर वातावरण को गुंजायमान कर दिया।

इसके पश्चात भगवान परशुराम के प्रवेश से रामलीला का घटनाक्रम और रोमांचक हो गया। लक्ष्मण जी और भगवान परशुराम के बीच हुए ओजस्वी एवं तर्कपूर्ण संवादों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसी के साथ तीसरे दिन की रामलीला का समापन हुआ।

### बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

रामलीला के दौरान धार्मिक आस्था, भारतीय संस्कृति और परंपराओं का सुंदर संगम देखने को मिला। उपस्थित श्रद्धालुओं ने कलाकारों के अभिनय की सराहना की। आयोजन के माध्यम से भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े आदर्शों, मर्यादा, सत्य और धर्म के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम में नगर पंचायत ढंडेरा के अध्यक्ष सतीश सिंह नेगी, ट्रस्ट के संस्थापक अर्जुन सिंह तड़ियाल, संरक्षक राजेंद्र सिंह रावत, अध्यक्ष विक्रम प्रसाद कुलाश्री, महासचिव जगदीश नेगी, संयोजक सुरेंद्र सिंह नेगी, कार्यकारिणी अध्यक्ष दिगंबर सिंह नेगी, निर्देशक बलबीर सिंह रावत, धर्मगुरु चंद्र मोहन कुलाश्री सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

इसके अलावा सुदर्शन डोवरियाल, हरेंद्र सिंह बिष्ट, विनोद जखवाल, गोपाल दत्त मैदौला, आनंद सिंह रावत, मेघ सिंह चौहान, चिंतामणि जखवाल, त्रिलोक सिंह रावत, चंद्र बल्लभ बड़थ्वाल, प्रेम सिंह राणा, खुशीराम बंगवाल, मनोज भारद्वाज, ताजवर सिंह रौथाण, नागेंद्र सिंह दुमांगा, राकेश चौहान, मुकेश बिष्ट, हरदीप, आयुष, अभिनयाल, प्रियांशु, मनीषा रावत, सृष्टि बिष्ट, स्नेहा, नरेंद्र सिंह गोसाई, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, पार्वती देवी, साहिल, रिया बिष्ट, अरनव डोबरियाल, अंशुल, देवांशी, मानवी, आशिक, रिया, कृतिका, हिमांशु, ममता चौहान, सुनीता नेगी, माहेश्वरी नेगी, रजनी कुलाश्री, सरोज बड़थ्वाल, भास्कर कणवाल, प्रदीप बुडाकोटी, हेमंत बड़थ्वाल, राजकुमार पत्रकार सहित ट्रस्ट के पदाधिकारी, सदस्य, कलाकार और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!