October 2, 2026

गांधी शास्त्री जयंती पर कांग्रेस ने किया महापुरुषों को नमन, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

(ब्योरो दिलशाद खान KNEWS 18)

रुड़की। जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की महानगर के तत्वावधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती तथा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम रुड़की स्थित गांधी वाटिका में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व गृहमंत्री राम सिंह सैनी ने की, जबकि संचालन जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और लाल बहादुर शास्त्री को भी स्मरण किया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, संघर्ष और देश के प्रति योगदान पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि एवं कार्यक्रम अध्यक्ष पूर्व गृहमंत्री राम सिंह सैनी ने महात्मा गांधी के व्यक्तित्व का उल्लेख करते हुए कहा कि गांधीजी सत्य, अहिंसा और सादगी के साक्षात उदाहरण थे। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री दोनों ने अपने जीवन को देश की सेवा के लिए समर्पित किया।

राम सिंह सैनी ने कहा कि महात्मा गांधी ने अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए देश को स्वतंत्रता दिलाने के आंदोलन को व्यापक जनभागीदारी से जोड़ा। वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ प्रधानमंत्री पद का दायित्व निभाया। उन्होंने शास्त्री जी के प्रसिद्ध नारे “जय जवान, जय किसान” का उल्लेख करते हुए उनके योगदान को याद किया।

गांधी और नेहरू विचारक शीशपाल सिंह राणा ने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वराज की भावना को देश के प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य किया। उन्होंने कहा कि गांधीजी के नेतृत्व में स्वतंत्रता आंदोलन जन-जन का आंदोलन बना और लोगों में अंग्रेजी शासन के विरुद्ध एकजुटता की भावना मजबूत हुई।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कहा कि महात्मा गांधी भारत के स्वतंत्रता आंदोलन और भारतीय लोकतांत्रिक चेतना के महत्वपूर्ण प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि गांधीजी के विचारों में सत्य, अहिंसा, समानता और सामाजिक सद्भाव का संदेश मिलता है। उन्होंने कहा कि गांधी दर्शन को समझना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्यों को समझने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर पूर्व सांसद यशपाल राणा, राजेंद्र कुमार बाड़ी, गौरव गोयल, शमशाद चेयरमैन, यासमीन खान, सचिन गुप्ता, गोपाल नारसन, मनोज सैनी, कलीम खान सहित अन्य नेताओं ने भी अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में ओमवीर सिंह मलिक, डॉ. हरविंदर सिंह, मदनपाल बढ़ाना, संजय गुड्डू, बीना आनंद, सुभाष चंद्र शर्मा, सुनील कुमार शर्मा, मोहित त्यागी, वैभव सैनी, सुधीर चौधरी, विशाल सहगल, जसवीर प्रधान, उमेद गाजी, रिजवान अहमद, नीरज सैनी, उदय जैन, प्रणय प्रताप, उज्ज्वल पंडित, अश्वनी छाबड़ा, अक्षय गौतम, सलीम गॉड, गौरव अग्रवाल, तुषार अरोड़ा, बिल्लू सचदेवा, इरशाद मीर, अतुल कुमार, राजकुमार प्रधान, राजू पप्पू, शकील अहमद, मिलिंद चौधरी, मधुसूदन जौहरी, बाबू भाई, जवाहरलाल सैनी, अतिन कौशिक, तौकीर चेयरमैन, सुभाष सैनी, मकसूद हसन, मोनू त्यागी, मनोज गिरी, अब्दुल कादिर, जाकिर हुसैन, सुशील कश्यप, नवीन जैन, गुलफाम खान, गुल्लू, मिंटू कुमार, नंदलाल यादव, पिंटू, विनोद कुमार, नूर आलम, राजा सहित सैकड़ों कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!