September 27, 2026

बारिश भी नहीं रोक पाई आस्था की राह, गणपति बिहार में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ

(ब्योरो दिलशाद खान।KNEWS 18)

रुड़की। गणपति बिहार, गणेशपुर क्षेत्र में रविवार को श्रीमद्भागवत कथा का विधिवत शुभारंभ हुआ। कथा के शुभारंभ से पहले गणपति बिहार से गणेश चौक तक भव्य कलश एवं शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं और स्थानीय श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ और महिलाएं कलश लेकर नाचते-गाते हुए शोभायात्रा में शामिल हुईं।

पूर्व मेयर प्रत्याशी एवं समाजसेविका पूजा गुप्ता ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा की शुरुआत होने से क्षेत्र में बेहद खुशी का माहौल है। उन्होंने बताया कि श्रद्धालु गणपति बिहार से गणेश चौक पहुंचे और वहां से कलश भरकर भागवत जी को लेकर वापस कथा स्थल तक आए। उन्होंने गणपति बिहार, सुभाष नगर, सेक्टर रोड और शाकुंतला क्षेत्र के सभी लोगों का आयोजन में सहयोग और सहभागिता के लिए आभार जताया।

पूजा गुप्ता ने कहा कि बारिश के बावजूद महिलाओं का उत्साह देखने लायक रहा। महिलाएं कलश लेकर नाचती-गाती हुई आगे बढ़ती रहीं और किसी के कदम नहीं रुके। उन्होंने कहा कि यह आस्था और श्रद्धा का प्रमाण है कि मौसम भी श्रद्धालुओं के उत्साह को रोक नहीं सका। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी से सभी के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि बनाए रखने तथा पूरे रुड़की शहर को धन-धान्य से परिपूर्ण करने की प्रार्थना की।

वहीं सचिन गुप्ता ने बताया कि गणपति विहार, गणेशपुर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा से पूर्व कलश एवं शोभायात्रा गणेश चौक से होकर वापस कथा पंडाल पहुंची। उन्होंने बताया कि दोपहर 3 बजे से श्रीमद्भागवत कथा का वाचन शुरू होगा और कथा 3 अक्टूबर तक चलेगी।

सचिन गुप्ता ने कहा कि भागवत कथा का श्रवण मन को आध्यात्मिक शांति प्रदान करता है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से कथा में पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और भागवत संदेश का श्रवण करने की अपील की। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा का लाभ लेने का आग्रह किया।

आयोजन के दौरान क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। बारिश के बीच निकली कलश यात्रा ने श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह को और अधिक जीवंत कर दिया। इस मौके पर ईशा त्यागी, माया देवी,रेखा,निशा भारवा, पिंकी सैनी,मोनी डेज़ी,सरोजनी, जदली , सुरेशी देवी रावत,सुनीता चमोला,केशव चमोला,प्रेमा,बिष्ट,रमिता पटवाल,लक्ष्मी नेगी, बिना उनियाल,रेखा,घनसाली, सुषमा कोटनाला (कोठारी) आदि उपस्थित रही ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!